
Ranya Rao Biography : रान्या राव एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।इनकी कुछ मशहूर फिल्मे जैसे Maanikya (2014), साउथ फिल्म No Entry आदि |
Table of Contents
Ranya Rao Biography
गुण | विवरण |
---|---|
पूरा नाम | रान्या राव |
जन्म तिथि | 28 मई 1993 |
जन्म स्थान | चिकमगलूर, कर्नाटक, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
प्रारंभिक जीवन | चिकमगलूर, कर्नाटक में जन्मी और पली-बढ़ी। बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में, मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में अभिनय का प्रशिक्षण लिया। |
करियर की शुरुआत | 2014 में कन्नड़ फिल्म “माणिक्य” से डेब्यू किया, इसके बाद “वाघा” (2016) और “पटकी” (2017) में अभिनय किया। |
प्रसिद्ध | “माणिक्य,” “वाघा,” “पटकी” |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
इसे भी जरूर पढ़े : Cast of Kannappa, Release Date:अपनी आंखें भगवान शिव को समर्पित करने वाले भक्त की कहानी
प्रारंभिक जीवन
रान्या राव का जन्म 28 मई 1993 को कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बैंगलोर में पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की लेकिन अभिनय में रुचि के कारण उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद, उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय का प्रशिक्षण लिया।
Ranya Rao Age, Net Worth, Career Highlights, Family & More
आखिर कौन है ये DGP की लाड़ली ?: इनकी वर्तमान आयु 31 वर्ष है, इनके पिता जो की एक IPS अधिकारी है जिनका नाम के. रामचंद्र राव है, और आपको बता दे की Ranya उनकी सौतेली बेटी है |
करियर
रान्या राव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई विज्ञापनों में काम किया। वर्ष 2014 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म “माणिक्य” से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म “वाघा” (2016) और कन्नड़ फिल्म “पटकी” (2017) में भी अभिनय किया। इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।
इसे भी पढ़े : तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाली Deepti Sadhwani Biography
नेटवर्थ
Ranya Rao की नेटवर्थ लगभग 5 करोड़ की है , जिसमे इनकी लग्जरी गाड़िया और घर भी शामिल है |
वर्तमान विवाद
3 मार्च 2025 को, रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले के बाद वह सुर्खियों में आ गईं।