
Dipika Kakar Age: टीवी शो में काम कर चुकी भारत की मशहूर टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar का जन्म भारत के महाराष्ट्र के पुणे में 6 अगस्त 1986 को हुआ था, वर्तमान में इनकी उम्र करीब 38 वर्ष की है|
इनकी लिवर में ट्यूमर होने की न्यूज़ काफी तेजी से फ़ैल रही है, जिसके कारण इनके फैंस काफी उदाश नजर आ रहे है, आइये जाने क्या है पूरी सच्चाई?
Table of Contents
Dipika Kakar Biography
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
अन्य नाम | फाइजा |
निकनेम | डिपो, डिपी |
पेशा | अभिनेत्री |
प्रसिद्ध भूमिका | सिमर प्रेम भारद्वाज – टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ (2011-2017) |
शारीरिक माप | |
– ऊंचाई | 165 सेमी / 1.65 मीटर / 5’5” |
– वजन | 55 किलोग्राम / 121 पाउंड |
– आंकड़े (फिगर) | 34-26-34 |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
– जन्म तिथि | 6 अगस्त 1986 (बुधवार) |
– आयु (2025 तक) | 38 वर्ष |
– जन्मस्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
– राशि चिन्ह | सिंह (Leo) |
– राष्ट्रीयता | भारतीय |
– गृह नगर | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
– विश्वविद्यालय | मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई |
– शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
– डेब्यू | टीवी: Neer Bhare Tere Naina Devi (2010) |
फिल्म: Paltan (2018) | |
– धर्म | इस्लाम (हिंदू धर्म से परिवर्तित) |
– जाति | खत्री |
शौक | नृत्य करना, पढ़ना, संगीत सुनना |
पुरस्कार | 2015 – ज़ी गोल्ड अवॉर्ड – मोस्ट फिट अभिनेत्री (महिला) |
2016 – ज़ी गोल्ड अवॉर्ड – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीड रोल, क्रिटिक्स) | |
विवाद | अपने वैवाहिक स्थिति को छुपाने पर आलोचना, जब तक कि उन्होंने तलाक नहीं लिया |
इसे भी पढ़े: Fatima Sana Shaikh Net Worth
प्रारंभिक जीवन
दीपिका कक्कड़ का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करीब तीन वर्षों तक जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्य किया, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मनोरंजन उद्योग की ओर रुख किया।
करियर
दीपिका ने 2010 में टीवी शो नीर भरे तेरे नैना देवी से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया। इसके बाद वह अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में रेखा के रूप में नज़र आईं। उन्हें असली पहचान 2011 से 2017 तक चलने वाले शो ससुराल सिमर का से मिली, जिसमें उन्होंने सिमर भारद्वाज की मुख्य भूमिका निभाई।
वह झलक दिखला जा 8 (2015) और नच बलिए 8 (2017) जैसे डांस रियलिटी शोज़ में भी भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा वह एंटरटेनमेंट की रात में भी नज़र आईं। अक्टूबर 2018 में उन्होंने बिग बॉस 12 में भाग लिया और 30 दिसंबर 2018 को सीज़न की विजेता बनीं।
बाद में, 2019-2020 में उन्होंने स्टार प्लस के शो कहां हम कहां तुम में करण ग्रोवर के साथ सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभाया।
Dipika Kakar Age
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का में काम कर चुकी Dipika Kakar का जन्म भारत के महाराष्ट्र के पुणे में 6 अगस्त 1986 को हुआ था, उस अनुसार इनकी वर्तमान उम्र करीब 38 वर्ष की है, इसेक साथ ही आपको बताते चले की इनकी उचाई ( Height) 165 सेमी / 1.65 मीटर / 5’5” है और वजन करीब 55 किलोग्राम / 121 पाउंड है |
दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर, शोएब हुए भावुक
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में खुलासा किया है कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर पाया गया है, जो आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। शुरुआत में उन्हें पेट में दर्द हुआ जिसे सामान्य माना गया, लेकिन जब दर्द बढ़ा तो डॉक्टर से जांच करवाई गई।
सीटी स्कैन के बाद ट्यूमर की पुष्टि हुई, जिससे परिवार बेहद चौंक गया। शोएब ने कहा कि सभी को डर था कि कहीं ये कैंसर न हो, लेकिन अब तक की रिपोर्ट्स में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जो राहत की बात है। फिलहाल दीपिका के और टेस्ट किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: Mouni Roy Net Worth
Dipika Kakar सोशल मीडिया अकाउंट
इनके इंस्टग्राम अकाउंट का नाम ms.dipika है, जिसपे ये अपनी ब्लॉग टूर, कुकिंग वीडियो, फॅमिली इत्यादि से जुडी फोटो, वीडियोस इत्यादि साझा करती है| इनके इंस्टाग्राम पे करीब 4M फॉलोवर्स है